पीरियड्स मिस होने के कारण

Share it

पीरियड्स मिस होने के कारण

पीरियड्स को हम मासिक धर्म माहवारी और एमसी के नाम से भी जानते हैं
पीरियड्स का मिस होना एक आम समस्या हैं
पीरियड्स का लेट होना, जल्दी आना, पीरियड्स का मिस होना , या फिर बंद हो जाना, इसके कई कारण हो सकते हैं  पीरियड्स न आने या मिस हो जाने पर महिलाओं में सबसे पहले प्रेगनेंसी का ख्याल आता है कि कहीं वो प्रेग्नेंट तो नहीं है!

पीरियड्स मिस {missed periods}  होने या लेट होने के क्या कारण होते हैं और शादी के बाद पीरियड्स अगर मिस होता है या लेट होता है तो उसके क्या कारण हो सकते हैं?

पीरियड्स आने में देरी होने पर महिलाओं में स्ट्रेस बढ़ने लगता है।  और वह पीरियड आने के लिए टेबलेट लेने लगती हैं।
कुछ महिलाएं मासिक धर्म को रेगुलर करने के लिए घरेलू नुक्से से इलाज करती हैं! पीरियड बंद होने या लेट होने पर आपको घबराने  की जरूरत नहीं है प्रेग्नेंसी के अलावा पीरियड्स मिस होने के और भी कई कारण हो सकते हैं।  उन कारणों को जानने से पहले थोड़ा सा मासिक चक्र के बारे में समझ लेते हैं।

मासिक चक्र क्या है ?

एक नॉर्मल महिला या फिर लड़की का मासिक चक्र 28 दिनों का होता है लेकिन यह जरूरी नहीं कि ऐसा सभी के लिए हो किसी का 28 से 35 दिन का भी हो सकता है। आपका शरीर प्रेग्नेंसी के लिए तैयार होता है और ऐसा पीरियड्स के पहले दिन के दिन के बाद हर महीने होता है 14 में दिन ओवुलेशन होता है और फिर उस दौरान अंडे को कोई स्पम नहीं मिलता है तो अंडा टूट जाता है और उसके 14 दिन बाद फिर से पीरियड्स होता है इसलिए महिलाओं का पीरियड होना ओवुलेशन होने के 14 दिन पर निर्भर करता है इसलिए जिन महिलाओं का पीरियड मिस होता है उनका ओवुलेसन14 वे दिन ना होकर 8 से 20 दिनों में होता है किन अगर आपका पीरियड इससे भी लेट या मिस होने लगे तो आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए लेकिन जब पीरियड के 14वे दिन ओवुलेशन होता है उस दौरान अंडे को कोई स्पम मिल जाता है तो प्रेगनेंसी हो जाती है उसके बाद फिर पीरियड्स नहीं होता है!

पीरियड मिस होने के कारण: reasons for missed period

1 – अगर आपके पीरियड जल्दी में शुरू मैं तो आपको मासिक धर्म के देरी होने पर घबराने की जरूरत नहीं है कुछ लड़कियों को अनियमित मासिक धर्म की समस्या होती है जो धीरे-धीरे ठीक हो जाती है।
2 – पीरियड का लेट होने कारण  वजन का बढ़ना  या मोटापा भी हो सकता है।
3 – कुछ लड़कियां शरीर को फिट बनाने के लिए जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करती हैं ऐसी लड़कियों में पीरियड्स मिस होने के चांसेस सबसे ज्यादा होता है।
4 – थायराइड का रोग भी मासिक चक्र को प्रभावित करता है जिसके वजह से पीरियड मिस या लेट होने की समस्या होने लगती है।
5 – कुछ शारीरिक रोगों का इलाज लंबे समय तक चलता है जिससे कई प्रकार की दवाइयां खानी पड़ती है ऐसे में भी पीरियड्स लेट हो सकता है।
6- दिनचर्या में बदलाव होने के कारण भी महिलाओं में पीरियड मिस होनेक का चांसेस रहता है।
शादी के बाद अगर महिला को पीरियड ना आए तो उसके क्या कारण हो सकते हैं।
1 – शादी के बाद पीरियड के मिस होने का कारण प्रेगनेंसी भी हो सकता है।
अगर आपने हाल ही में शारीरिक संबंध बनाए हैं तो सबसे पहले प्रेगनेंसी किट से जाँच करनी चाहिए!
2 – शादी के बाद कुछ महिलाएं गर्भनिरोधक टेबलेट का सेवन करती हैं यह भी पीरियड मिस होने का एक कारण हो सकता है।
3 – फीडिंग करना भी पीरियड मिस होने का एक कारण हो सकता है।
4 – तनाव – स्ट्रेस में रहना भी पीरियड लेट होने का कारण हो सकता है!
5 – ज्यादा सफर करने से भी पीरियड लेट हो सकता है।
6 – स्मोकिंग – धूम्रपान करना और और शराब का सेवन करना भी तेरी मिस होने का कारण हो सकता है!

तो आज आप लोगों ने जाना कि पीरियड मिस होने के क्या क्या कारण हो सकते हैं।
अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।


Share it

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top