jio distributor kaise bane जिओ डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बने

jio distributor kaise bane
Share it

jio sim distributor kaise bane : अगर आप जिओ सिम यूज़ करते है या जिओ फोन का इश्तेमाल करते हैं या जिओ के रिटेलर हैं तो आपको जिओ डिस्ट्रीब्यूटर के बारे में पता ही होगा। कभी हमारा सिम खो जाता है या बंद हो जाता तो उसे दुबारा से एक्टिवेट कराने के लिए नजदीकी जिओ ऑफिस या डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करना होता है। या जिओ का कोई नया फोन मार्केट में आता है और आपको जिओ के रिटेलर के पास से वह फोन नहीं मिल पाता है तो आप नजदीकी जिओ डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर सकते हैं।

आपके एरिया में जितने भी जिओ के सिम एक्टिवेशन या डिवाइस पार्टनर है उनकी आईडी डिस्ट्रीब्यूटर ही बनता है। सिम और डिवाइस भी वही प्रोवाइड कराता है। क्या आपने कभी सोचा है की डिस्ट्रीब्यूटर कितना पैसा कमाते है और डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बना जा सकता है। आपको पूरी जानकारी पाने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा।

जिओ डिस्ट्रीब्यूटर बनकर कितना पैसा कमाया जा सकता है

आपको बता दें की जिओ कंपनी के तरफ से जितने भी नए मोबाइल फोन निकाले जाते हैं वो सबसे पहले आपके एरिया के डिस्ट्रीब्यूटर के पास ही आता है। फिर डिस्ट्रीब्यूटर उसे जिओ रिटेलर को सेल करता है फिर वह प्रोडक्ट्स कस्टमर तक पहुँचता है। इसी प्रकार जिओ कंपनी से सिम एक्टिवेशन करने का जो ऑफर आता है वो डिस्ट्रीब्यूटर के पास ही आता है। तो जाहिर सी बात है पैसा तो आता ही होगा।

यह भी पढ़े : जिओ सिम होम डिलीवरी जॉब कमाए 15 से 20 हजार

जिओ डिस्ट्रीब्यूटर बनकर कितना पैसा कमाया जा सकता है वो इस बात पर निर्भर करता है की आपके एरिया में जिओ की कितनी सेल है।अगर आपके एरिया में जिओ की सेल अच्छी है तो डिस्ट्रीब्यूटर हर महीने 1 से 2 लाख रूपया आसानी से कमा सकते है। हालाँकि इससे भी अधिक कमाया जा सकता है।

jio sim distributor kaise bane

जिओ का डिस्ट्रीब्यूटर बनना उतना आसान भी नहीं है। क्योकि कोई भी टेलिकॉम कंपनी आपके एरिया में एक से अधिक डिस्ट्रीब्यूटरशिप नहीं बनाती है। अगर एरिया बड़ी है ,सेल ज्यादा और वहाँ पर डिस्ट्रीब्यूटर की आवश्यकता होती है तभी आपको जिओ का डिस्ट्रीब्यूटरशिप मिल सकता है।

अगर आप के एरिया में पहले से किसी ने डिस्ट्रीब्यूटरशिप ले रखा है और वह किसी कारन से छोड़ना चाहता या किसी अन्य टेलिकॉम कंपनी से जुड़ता है तो आप उससे संपर्क कर सकते सकते या आरएम से जिओ पॉइंट लेने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते है वही आपको डिस्ट्रीब्यूटरशिप दे सकते है।

जिओ पॉइंट लेने के लिए पढाई से अधिक एक्सपीरिएंस की जरूरत होती है यह एक्सपीरिएंस लेने के लिए आप कुछ दिन एफएससी [Field Sales Executive] बनकर काम कर सकते हैं।इससे आपको जानकारी हो जाएगी की आपके एरिया में कितनी सेल होती है, पैसे कहा लगाना है। एफएससी डिस्ट्रीब्यूटर ही बनाता है।

जिओ पॉइंट लेने के लिए कितना पैसा लगता है?

इसके लिए आपके पास जानकारी के साथ -साथ पैसे की भी आवश्यकता होती है। आपको अपने पास कम से कम 8 से 10 लाख रुपये रखने होंगे ,क्योकि डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा ही सभी रिटेलरों के वालेट में बैलेंस लोड किया जाता है जिससे वे रिचार्ज ,सिम एक्टिवेशन और एमएनपी करते हैं।

डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए डाक्यूमेंट्स
  • आधार कार्ड होना चाहिए
  • पैनकार्ड
  • बैंक अकाउंट
  • जीएसटी नंबर होना चाहिए
  • जिओ सिम और एक स्मार्टफोन

यह भी पढ़े : ऑनलाइन जिओ रिटेलर कैसे बने 


Share it

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top