NATO kya hai नाटो क्या है नाटो के कार्य क्या हैं

NATO kya hai
Share it

NATO kya hai -दरअसल इंटरनेशनल लेवल पर आजकल एक न्यूज़ अधिकतर देखने को मिल रही रही है जिसमे बताया जा रहा है की रूस देश यूक्रेन देश पर हमला करने की तैयारी कर रहा है जिसमे अमेरिका जैसे देश भी रूस का काफी बिरोध कर रहे है। लेकिन रूस मानने को तैयार नहीं है जिसका मुख्य कारण है NATO.अमेरिका यूक्रेन को NATO का सदस्य बनाना चाहता है लेकिन रूस चाहता है की यूक्रेन देश को NATO की सदस्य्ता में शामिल नहीं किया जाये।

इसी बात को लेकर रूस और यूक्रेन के बीच विवाद काफी बढ़ चूका है तो इसके बीच सवाल ये उठता है की की आखिर ये NATO kya hai .इसे जानने के बाद आपको शायद पता चल जाये की यूक्रेन और रूस के बीच क्या लफड़ा है

NATO kya hai

NATO एक प्रकार का संगठन है जिसे ,विश्व युद्ध समाप्त होने के बाद अमेरिका सहित कुछ विजेता देशो ने मिलकर बनाया।  NATO का फुल फॉर्म है North Atlantic Treaty Organization जिसे हिंदी में उत्तरी अटलाण्टिक संधि संगठन कहा जाता है इस संगठन की स्थापना 4 अप्रैल 1949 को बारह देशो की सहमति से अमेरिका के वाशिंगटन में अमेरिका के नेतृत्व में किया गया था इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स ( बेल्जियम ) में है।

वर्तमान समय में इस संगठन  [NATO] में कुल 30 देश सदस्य बन चुके है जिसमे जल्दी में जोड़ा गया देश नार्थ मैसेडोनिया है। 30 वर्तमान NATOसदस्य देश जिसकी लिस्ट इस प्रकार है -[NATO members ]Albania, Belgium, Bulgaria, Canada, Croatia, Czech Republic, Denmark, Estonia, France, Germany, Greece, Hungary, Iceland, Italy, Latvia, Lithuania, Luxembourg, Montenegro, Netherlands, North Macedonia, Norway, Poland, Portugal, Romania, Slovakia, Slovenia, Spain, Turkey, United Kingdom, United States.

[NATO] नाटो के वर्त्तमान अध्यक्ष् डेनमार्क के प्रधानमंत्री एंडर्स फो रासमुसेन हैं

NATO  के कार्य क्या हैं और इसे क्यों बनाया गया

NATO की शुरुआत कब और कैसे हुई इस बात को समझने के लिए सन 1939 से 1945 के बीच द्वितीय विश्वयुद्ध के बारे में समझना पड़ेगा। दरअसल इसी शताब्दी के बीच  सेकंड वर्ल्ड वार हुआ और इस इस सेकंड वर्ल्ड वॉर में चार देश विजेता के रूप में निकल कर आए जिसमे अमेरिका, ब्रिटेन ,फ्रांस औए USSR(union of Soviet socialist republics)  जिसे वर्तमान में रूस कहां जाता है ।

वही अब इनमे भी तय होना था कि हम चारों में बड़ा कौन है जिसमे अमेरिका ने अपने आप को पहले ही जापान के हीरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराकर साबित कर चुका था उस समय दुनियां के किसी भी देश को नही पता था कि अमेरिका के पास इतना खतरनाक हथियार भी है।

जिसमे ussr यानि रूस साम्यवादी विचारधारा का था और अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस पूंजीवादी विचारधारा के थे इनकी विचारधारा मेल नही खाती थी और ussr ,अमेरिका को अपना दुश्मन मानने लगा इनका कहना था कि अमेरिका ने इतना खतरनाक हथियार परमाणु बम बना लिया और हम में से किसी को बताया भी नही जबकी हम चारों देशों ने मिलकर एक साथ युद्ध किया है.

सन1945 के बाद से ही इन दोनों देशों में इस बात को लेकर लड़ाई छिड़ गई यह बम और गोलों वाली लड़ाई नही थी बल्कि किस देश के समर्थन में कितने देश खड़े है ज्यादा देशों को अपने साथ जोड़ने के लिए अमेरिका ने पूंजीवाद विचारधारा के देशों को अपने साथ खड़ा होने को कहा और उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी लेने का वादा किया और सुरक्षा की गारन्टी देने के लिए अमेरिका ने संगठन बनाने का ऐलान किया जिसका नाम NATO रखा गया।

अमेरिका ने एलान किया कि अगर किसी देश ने NATO से जुड़ने वाले देश पर किसी भी प्रकार का हमला किया तो ये हमला अमेरिका पर माना जायेगा और उसे परमाणु बम से पीड़ित होना पड़ेगा और NATO से जुड़े सभी सदस्य देश उसपर मिलकर हमला करेंगे यही NATO का मुख्य उद्देश्य है।

नाटो और वारसा संधि क्या है

USSR ने अपने जैसे लोगो को इकट्ठा करने के लिए (WTO)वारसा संधि संगठन बनाया जिसका फुल फॉर्म है Warsaw Treaty Organisation.अब एक तरफ NATO औऱ एक तरफ WTO दोनो देश अपने अपने सुरक्षे देने के वादे करने लगे अपने जैसे लोंगो को एक साथ एकत्रित करने लगे।इस लड़ाई में अमेरिका ने ussr के छोटे छोटे देशों को भड़काना शुरू किया और अपने संगठन में जोड़ने लगा इस प्रकार अमेरिका ने ussr के 15 टुकड़े कर दिए उन्ही टुकड़ों में से एक देश है रूस और एक देश है यूक्रेन जिसे लेकर अब विवाद चल रहा है और इसी तरह से ये लड़ाई चलती रही और लास्ट में ussr को 1991 में हार माननी पड़ी।

क्या भारत नाटो का सदस्य है ?

भारत ना तो NATO का सदस्य है ना ही WTO का सदस्य है भारत ने  बल्कि अपने जैसे तात्कालीन आजाद हुये देश और गरीब देशों को मिलाकर एक संगठन बनाया जिसका नाम है गुट निरपेक्ष आंदोलन(NAM)Non Aligned Movement).और इसी की अगुवाई करता है

तो दोस्तों आशा करता हूं आप को पता चल गया होगा कि NATO kya hai .और किस उद्देश्य से बनाया गया था और किसके द्वारा बनाया गया था ।

यह भी पढ़े : आयुष्मान भारत योजना लिस्ट डाउनलोड कैसे करें

नया रिचार्ज प्लान लिस्ट वोडाफोन एयरटेल और जिओ

old age pension up online apply यूपी वृद्धा पेंशन ऑनलाइन खुद से करें


Share it

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top