sehat kaise banaye शरीर को हमेशा फिट और निरोगी रखने के टिप्स

sehat kaise banaye
Share it

sehat kaise banaye – आजकल भाग -दौड़ भरी जिंदगी में हमारी खान-पान और दिनचर्या काफी बिगड़ गई है ,जिसके चलते लोगों को कई तरह की बीमारियां घेरने लगी हैं।आयुर्वेद के अनुसार अगर हम अपनी दिनचर्या को ठीक कर लेते हैं तो इससे हम अपने शरीर के अंदर होनेवाली कई सामान्य तथा घातक बीमारियों से बचा जा सकता है और हमारी शरीर हमेशा ऊर्जावान ,फिट ,रोगमुक्त ,चमकदार और जवान बनी रहती है।

अगर आप भी अपनी सेहत को हमेशा स्वस्थ बनाये रखना चाहते हैं तो पहले आपको भी अपनी दिनचर्या ,खान-पान में बदलाव करना होगा और थोड़ा समय अपने बॉडी को फिट रखने के लिए देना होगा। कई बार आपने देखा होगा कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो बगैर कड़ी मेंहनत और डाइटिंग के भी फिट बने रहते हैं,

फिटनेस एक्सपर्ट के अनुसार कई दुबले लोग भी रेगुलर बेसिस पर ऐसी हैबिट रखते हैं जिनके कारण उनके बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता या होता भी है या होता भी है तो जल्दी डिसआउट भी हो जाता है और वह हमेशा स्वस्थ रहता है। सेहत कैसे बनाये इसके लिए इसके लिए यह 10 टिप्स फॉलो करें।

sehat kaise banaye 10 tips-

1.सुबह सो करके जल्दी उठना चाहिए

आयुर्वेद के अनुसार जो लोग यह चाहते हैं की वे हमेशा स्वस्थ रहे हमेशा निरोगी रहे तो उन्हें प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाना चाहिए। सुबह सूर्योदय होने से लगभग डेढ़ से दो घंटे पहले का समय ब्रह्म मुहूर्त का समय माना जाता है। इसलिए हमें रोजाना प्रातःकाल 4-5 बजे सोकर उठ जाना चाहिए।

2.सुबह उठ करके पानी पीना चाहिए

दोस्तों सुबह उठते ही आपको सबसे पहले पानी जरूर पीना चाहिए! जिनको मोटापा, ,कब्ज ,कोलेस्ट्रॉल ,जोड़ों में दर्द ,साँस लेने में तकलीफ ,दमा ,कफ ,एलर्जी है उन्हें गुनगुना पानी पीना चाहिए।

और सामान्य व्यक्ति को सामान्य पानी पीना चाहिए। रोजाना खालीपेट पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है मोटाबेलाजिम ठीक रहता है डाइजेशन अच्छा रहता है’ मोटापा नहीं बढ़ता है

3.व्यायाम करें

हमारी शरीर को दिन भर एक्टिव रहने के लिए रोज सुबह कम से कम 20 मिनट व्यायाम करना अत्यंत आवश्यक है। इससे ब्लड सरकुलेशन अच्छा होता है, मसल्स टाइट होती है एक्स्ट्रा फैट और कैलरी बर्न होता है, बॉडी फिट रहती है।

4. हेल्थी ब्रेकफास्ट लें

इन सभी क्रियाओं को करने के बाद आधे से एक घंटे के भीतर नाश्ता करें ,नाश्ते में आप दाल ,दूध ,फल ,जूस या अंकुरित चने आदि ले सकते हैं या जिसमे प्रोटीन भरपूर मात्रा में पायी जाती हो ,इससे दिन की हैल्थी शुरुआत होती है।

5. प्रोटीन और अनाज युक्त लें

नाश्ता करने के 3-4 घंटे के बाद भोजन करने चाहिए, खाने में प्रोटीन युक्त भोजन और अनाज लेना चाहिए, साथ में सलाद भी लेने चाहिए। इससे पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और बार -बार भूख नहीं लगती डाइजेशन और मोटाबेलाजिम अच्छा अच्छा रहता है।

6. मीठा कम खाना चाहिए

भारत में खाने-पीने की चीजों में चीनी का इश्तेमाल बहुत अधिक मात्रा में किया जाता है जो की बेहद खतरनाक है। इंडिया में प्रति वर्ष होने वाली 80% मौत की वजह डायबिटीज ,कैंसर और हार्ट की बीमारियां हैं,

जो कही न कही मीठे से जुड़े होते हैं।वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन [ WHO ] के अनुसार एक व्यक्ति को एक दिन में 6 चम्मच से अधिक चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए।

 7.फल और सब्जियां ज्यादा खाना

हमें रोजाना फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए इससे पेट की सफाई होती है,इनर्जी भरपूर मात्रा में मिलती है,और कैलोरी इनटेक कम होता है डाइजेशन अच्छा रहता है। और हमें गलत खान-पान से बचना चाहिए।

यह भी पढ़े –

सांवलापन कैसे दूर करें 

लिवर की सफाई के लिए घरेलु उपचार 

8. खाना चबा चबाकर आराम से खाएं

दोस्तों हम सभी खाने को फटाफट जल्दी से खाते हैं क्योकि हमारे पास समय की कमी होती है। खासतौर पर हम 10 -15 मिनट में अपना भोजन पूर्ण कर लेते हैं। लेकिन अगर हम खाने को चबाकर नहीं खाते हैं तो इससे हमारे शरीर में कई प्रकार के नकारात्मक प्रभाव पड़ते है

और हमारे पाचन प्रक्रिया में बाधा होने लगती है ,डाइजेशन सिस्टम सही से काम नहीं करता है और हमारे शरीर तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न होने लगती हैं।इसलिए हमें हर कौर को 30 सेकंड तक चबाकर खाना चाहिए ,जिससे हमारा खाया हुआ भोजन आसानी से पच जाये।

9. दिन भर में 6 – 8 गिलास पानी पीना –

हमारी शरीर 60 -70 प्रतिशत पानी से ही बना हुआ है जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है तो पानी का परसेंटेज कम हो जाता है। कहा जाता है जल ही जीवन है ये बात बिलकुल सत्य है।

हमारे शरीर को खाने से अधिक पानी की आवश्यकता होती है  इससे बॉडी में टॉक्सिन निकलते रहते हैं पेट भरा रहता है कैलरी इंटेक कम होता है चेहरे पर लाइट बनी रहती है ,पिम्पल्स और दाग धब्बे से छुटकारा मिलता है।

10. नींद लेना –

दोस्तों अच्छी नींद हमारे सेहत के लिए उतना जरूरी है जितना की पोषक तत्व ,पर्याप्त मात्रा में नींद लेना हमारे दिनचर्या का मुख्य भाग है।

इसलिए रोजाना 6 से 8 घंटे की नींद लेना हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। ना ही इससे ज्यादा सोना है ना इससे कम सोना चाहिए ,इससे भूख कंट्रोल में रहती है,और हाई कैलोरी फूड खाने की इच्छा ज्यादा  नहीं होती है।

आशा करता हु यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा और body kaise banaye , sehat kaise banaye इन सभी सवालों का जवाब आपको मिल गया होगा।

यह भी पढ़े –


Share it

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top