pet exam 2022 date – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग [Subordinate Services Selection Commission – upsssc ] के द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा [preliminary eligibility test-PET ] में रजिस्ट्रेशन करने का विज्ञापन जारी हो चुका है। 28 जून 2022 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होना स्टार्ट हो चूका है और रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2022 तक निर्धारित कर दी गई है।
pet exam 2022 important date –
- ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करना प्रारम्भ होने की तिथि – 28-06-2022
- ऑनलाइन आवेदन/ शुल्क जमा और आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि – 27-07-2022
- शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि- 03-08-2022
आवेदन करने वाले कैंडिडेट के लिए आवश्यक सूचना-
इस विज्ञापन के अंतर्गत आवेदन करने हेतु ऑनलाइन आवेदन पद्धति लागू है । अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा । अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें ।
कैंडिडेट अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआाउट तब तक नहीं निकाल सकेगा, जब तक कि उसके द्वारा जमा शुल्क का समायोंजन बैंक द्वारा नहीं कर दिया जाता | अत: अभ्यर्थी द्वारा बैंक से शुल्क का समायोजन 27-07-2022 तक अथवा उसके पश्चात विलम्बतम 07 दिवस के अन्दर अर्थात दिनांक 03-08-2022 तक अनिवार्य रूप से करा लिया जाए। इस अवधि में अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में अनुमन्य विवरण को संशोधित भी कर सकता है।
किसी भी कैंडिडेट द्वारा एक से अधिक आवेदन करने की दशा में अन्तिम सबमिट किया गया आवेदन ही स्वीकार होगा , शेष सभी आवेदन निरस्त माने जाएंगे।
pm kisan samman nidhi registration 2022 नया आवेदन करें नए तरीके से
up labour card {श्रमिक कार्ड}ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और upbocw की समस्त योजनायें
upsssc pet exam 2022 महत्वपूर्ण जानकारी
आयु सीमा –
न्यूनतम आयु -18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष
ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने 01 जुलाई, 2022 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूर्ण कर ली हो तथा 40 वर्ष से अधिक आयु प्राप्त न की हो वे प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2022 हेतु पात्र होंगे। अर्थात उसका जन्म 01 जुलाई 1982 से पूर्व तथा 01 जुलाई 2004 के बाद न हुआ हो।
शैक्षिक योग्यता –
10th पास
ऐसे सभी कैंडिडेट जिनके द्वारा आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम
तिथि से पूर्व हाईस्कूल/समकक्ष अथवा उससे उच्च शैक्षिक अर्हता धारित कर ली गयी है वे प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2022 हेतु आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क –
श्रेणी | आवेदन शुल्क | ऑनलाइन शुल्क | आवेदन +ऑनलाइन शुल्क {total } |
---|---|---|---|
अनारक्षित {सामान्य } | 160 | 25 | 185 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 160 | 25 | 185 |
अनुसूचित जाति | 70 | 25 | 95 |
अनुसूचित जनजाति | 70 | 25 | 95 |
विकलांग जनहेतु | 00 | 25 | 25 |
आरक्षण –
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / शारीरिक रूप से विकलांग / पूर्व सैनिक / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई.डब्ल्यू.एस.) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण उत्तर प्रदेश शासन के मानदंडों के अनुसार अनुमन्य होगा।
अगर आप उत्तरप्रदेश में ग्रुप C के अंतर्गत सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपको पीईटी एग्जाम पास करना अनिवार्य है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो चूका है। रजिस्ट्रेशन करने का पूरा प्रोसेस नीचे बताया गया है –
upsssc pet exam registration 2022
वेबसाइट लिंक – upsssc.gov.in
आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया को निम्नलिखित पाँच भागों में विभक्त किया गया है-
1. कैन्डिडेट रजिस्ट्रेशन –
आवेदक को अपनी व्यक्तिगत सूचनाएं जैसे- नाम, पिता/पति का नाम,उत्तर प्रदेश का निवासी होने सम्बन्धी विवरण, श्रेणी, जन्मतिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति, सम्पर्क हेतु मोबाइल नंबर, ईमेल, पता, अनिवार्य शैक्षिक अर्हता (शैक्षिक योग्यता जो भी हों) का विवरण और अन्य प्रासंगिक सूचनायें सही-सही भरनी हैं।
2. फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड –
- चेहरे की छवि स्पष्ट दिखनी चाहिए
- चेहरे पर अत्यधिक चमक/ छाया नहीं होनी चाहिए।
- चेहरे के दोनों किनारे (दोनों कान) साफ दिखते हो |
- चश्मा पहनने की स्थिति में आँखें साफ दिखनी चाहिए और शीशा रंगीन नहीं होना चाहिए
- कैमरे पर नजर सीधी हो |
- सफेद या हल्के ग्रे रंग की सादी पृष्ठभूमि आवश्यक है।
- फोटो का आकार 3.5 से.मी. 5 4.5 से.मी. का होना चाहिये। जिसमें फोटो का लगभग 70% भाग चेहरे से आच्छादित हो |
- फाइल की अधिकतम साइज 50 kb और jpeg ,jpg में होनी चाहिए
- फोटो 6 मही ने के भीतर लिया गया हो।
3. फार्म के शेष विवरण का भरा जाना –
शेष जानकारी को भरें
4. फीस का भुगतान एवं समायोजन तथा एप्लीकेशन फार्म सबमिशन
आवेदक निर्धारित शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड ,डेबिट कार्ड ,नेट बैंकिंग ,यूपीआई या sbi के ई-चालान के माध्यम से वेबसाइट पर दिये गये निर्देशों का पालन करते हुये तत्काल कर सकता है अन्य किसी माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान नहीं किया जा सकता है। शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
5. फार्म का प्रिन्टआउट लेना
अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपना आवेदन पत्र अन्तिम रूप से सबमिट करने के
उपरान्त उस एप्लीकेशन फार्म का प्रिन्ट आउट अवश्य ले।
यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा -pet का शासन द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम
pet exam 2022 syllabus in hindi –
क्र.स. | विषय | अंक |
---|---|---|
1. | भारतीय इतिहास | 05 |
2. | भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन | 05 |
3. | भूगोल | 05 |
4. | भारतीय अर्थव्यवस्था | 05 |
5. | भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन | 05 |
6 | सामान्य विज्ञान | 05 |
7 | प्रारंभिक अंकगणित | 05 |
8 | सामान्य हिंदी | 05 |
9 | सामान्य अंग्रेजी | 05 |
10 | तर्क एवं तर्कशक्ति | 05 |
11 | सामयिकी | 10 |
12 | सामान्य जागरूकता | 10 |
13 | अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एबं बिश्लेषण -02 गद्यांश(प्रत्येक पर 05 प्रश्न) | 10 |
14 | ग्राफ की व्याख्या एवं विक्लेषण-02 ग्राफ (प्रत्येक पर 05 प्रश्न) | 10 |
15 | तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण-02 तालिकाएं (प्रत्येक पर 05 प्रश्न) | 10 |
प्रत्येक गलत उत्तर हेतु 1/4 अंक की कटौती की जाएगी ।
UPSSSC PET 2022 notification Download – Click Here
reliance jio work from home jobs 2022 जिओ में पार्ट टाइम जॉब पाने का मौका
online jio retailer kaise bane जिओ रिटेलर बने और अच्छा कमीशन कमाये